Biography of yogi adityanath in hindi
योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ (मूल नाम: अजय सिंह बिष्ट; जन्म 5 जून )[1][2] एक भारतीयहिंदू साधु और भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं, जो 19 मार्च से उत्तर प्रदेश के 21वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। वह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री हैं उत्तर प्रदेश के, जो वर्तमान में संपूर्णानंद को पछाड़कर 6 वर्षों से अधिक समय से अपना कार्यकाल चला रहे हैं।[3] वह से उत्तर प्रदेश विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं और से तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। वह से तक उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व संसद सदस्य भी थे।[4] विधानसभा के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद उन्होंने विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था।
आदित्यनाथगोरखपुर में एक हिंदू मठ, गोरखनाथ मठ के महंत (मुख्य पुजारी) भी हैं, वह अपने आध्यात्मिक "पिता" महंत अवैद्यनाथ की मृत्यु के बाद सितंबर से इस पद पर हैं।[5] वह एक हिंदू राष्ट्रवादी संगठन हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं।[6][7] उनकी छवि एक हिंदुत्ववादीराष्ट्रवादी और एक सामाजिक रूढ़िवादी की है।[1][8][9][10]
प्रारंभिक जीवन
5 जून को उत्तराखण्ड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश; देखें: उत्तर प्रदेश का विभाजन) के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गाँव के एक गढ़वालीक्षत्रिय परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ।[11] इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे,[12] तथा इनकी मां का नाम सावित्री देवी है। 20 अप्रैल को उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट की मृत्यु हो गई। अपनी माता-पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों व एक बड़े भाई के बाद ये पांचवें थे एवं इनसे और दो छोटे भाई हैं।[13]
इन्होंने में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की व में यहाँ से दसवीं की परीक्षा पास की। सन् में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हुए ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। में श्रीनगर के हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से इन्होंने गणित में बीएससी की परीक्षा पास की। कोटद्वार में रहने के दौरान इनके कमरे से सामान चोरी हो गया था जिसमें इनके सनत प्रमाण पत्र भी थे। इस कारण से गोरखपुर से विज्ञान स्नातकोत्तर करने का इनका प्रयास असफल रह गया। इसके बाद इन्होंने ऋषिकेश में पुनः विज्ञान स्नातकोत्तर में प्रवेश तो लिया लेकिन राम मंदिर आंदोलन का प्रभाव और प्रवेश को लेकर परेशानी से उनका ध्यान अन्य ओर बंट गया। [13] में गणित में एमएससी की पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने ये गोरखपुर आए[14] एवं गोरखपुर में अपने चाचा महंत अवैद्यनाथ के शरण में ही चले गए और दीक्षा ले ली।[13] में ये पूर्ण संन्यासी बन गए, जिसके बाद इनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया।[15][11]
12 सितंबर को गोरखनाथमंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के निधन के बाद इन्हें यहाँ का महंत बनाया गया। 2 दिन बाद इन्हें नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार मंदिर का पीठाधीश्वर बनाया गया।[14]
राजनैतिक जीवन
सबसे पहले में योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े और जीत गए। तब इनकी उम्र केवल 26 वर्ष थी।[11][14] वे बारहवीं लोक सभा () के सबसे युवा सांसद थे। में ये गोरखपुर से पुनः सांसद चुने गए।
अप्रैल में इन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी बनायी। में तीसरी बार लोकसभा का चुनाव जीता। में ये 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे। में पांचवी बार एक बार फिर से दो लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर ये सांसद चुने गए। के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए। इसमें योगी आदित्यनाथ से काफी प्रचार कराया गया, लेकिन परिणाम निराशाजनक रहा। में विधानसभा चुनाव में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ से पूरे राज्य में प्रचार कराया। इन्हें एक हेलीकॉप्टर भी दिया गया।[11]
19 मार्च में उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनकर मुख्यमंत्री पद सौंपा गया।[15][11]
भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्ध
आदित्यनाथ के भारतीय जनता पार्टी के साथ रिश्ता एक दशक से पुराना है। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छा खासा प्रभाव रखते हैं।[16] इससे पहले उनके पूर्वाधिकारी तथा गोरखनाथ मठ के पूर्व महन्त, महन्त अवैद्यनाथ भी भारतीय जनता पार्टी से तथा का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।[11]
लोकसभा चुनावों में प्रदर्शन
योगी आदित्यनाथ सबसे पहले में गोरखपुर से चुनाव भाजपा प्रत्याशी के तौर पर लड़े और तब उन्होंने बहुत ही कम अंतर से जीत दर्ज की। लेकिन उसके बाद हर चुनाव में उनका जीत का अंतर बढ़ता गया और वे , , तथा में सांसद चुने गए।[17] इन्होंने अप्रैल में हिन्दू युवा वाहिनी बनायी।[15]
विवाद
7 सितम्बर को योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था। इस हमले में वे बाल-बाल बचे। यह हमला इतना बड़ा था कि सौ से भी अधिक वाहनों को हमलावरों ने घेर लिया और लोगों को लहूलुहान कर दिया।[18] आदित्यनाथ को गोरखपुर दंगों के दौरान तब गिरफ्तार किया गया जब मुस्लिम त्यौहार मोहर्रम के दौरान फायरिंग में एक हिन्दू युवा की जान चली गयी।[19] जिलाधिकारी ने बताया कि वह बुरी तरह जख्मी है। तब अधिकारियों ने योगी को उस जगह जाने से मना कर दिया परन्तु आदित्यनाथ उस जगह पर जाने को अड़ गए। तब उन्होंने शहर में लगे कर्फ्यू को हटाने की मांग की। अगले दिन उन्होंने शहर के मध्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करने की घोषणा की लेकिन जिलाधिकारी ने इसकी अनुमति देने से मना कर दिया। आदित्यनाथ ने भी इसकी चिंता नहीं की और हजारों समर्थकों के साथ अपनी गिरफ़्तारी दी। आदित्यनाथ को सीआरपीसी की धारा Organized, , , , के तहत जेल भेज दिया गया।[20] उनपर कार्यवाही का असर हुआ कि मुंबई-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे फूंक दिए गए, जिसका आरोप उनके संगठन हिन्दू युवा वाहिनी पर लगा।[21]
यह दंगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के छह जिलों और तीन मंडलों में भी फैल गए।[22] उनकी गिरफ़्तारी के अगले दिन जिलाधिकारी हरि ओम और पुलिस प्रमुख राजा श्रीवास्तव का तबादला हो गया। कथित रूप से आदित्यनाथ के ही दबाव के कारण मुलायम सिंह यादव की उत्तर प्रदेश सरकार को यह कार्यवाही करनी पड़ी।[23]
योगी धर्मांतरण के खिलाफ और घर वापसी के लिए काफी चर्चा में रहे। में योगी आदित्यनाथ ने कथित तौर पर ईसाइयों का शुद्धीकरण कर हिन्दू धर्म में शामिल कराया। ईसाइयों के इस शुद्धीकरण का काम उत्तर प्रदेश के एटा जिले में किया गया था।[14]
मुख्यमंत्री निर्वाचन
योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ समारोह लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में हुआ। इनके साथ दो उप-मुख्यमंत्री भी बनाये गए। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में पहली बार दो उप-मुख्यमंत्री बने।[24] समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के तत्कालीन अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। मंच पर अखिलेश यादव और मुलायम सिंह भी मौजूद रहे।[25]
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ अआBarry, Ellen (). "Firebrand Hindu Cleric Yogi Adityanath Picked as Uttar Pradesh Minister". The New York Times (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰ अभिगमन तिथि
- ↑"Who is Yogi Adityanath? Trip over, head of Gorakhnath temple subject a political rabble-rouser". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि
- ↑"Yogi Adityanath Became the Longest Service Chief Minister of Uttar Pradesh". Drishti IAS (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि
- ↑"Yogi, Parrikar and Maurya to stay MPs till Vice-president polls in July". The Generation of India. आइ॰एस॰एस॰एन॰ अभिगमन तिथि
- ↑Jha, Prashant (). Battles returns the New Republic: A Concurrent History of Nepal (अंग्रेज़ी में). Oxford University Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰.
- ↑Jha, Prashant (). Battles of the Novel Republic: A Contemporary History keep in good condition Nepal (अंग्रेज़ी में). Oxford Code of practice Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰.
- ↑"Sciences Po", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), , अभिगमन तिथि
- ↑Jha, Dhirendra K. "The fall add-on rise of India's Yogi Adityanath". (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि
- ↑Wildman, Sarah (). "India's best minister just selected an anti-Muslim firebrand to lead its most skilfully state". Vox (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि
- ↑"Wag the dog: Distort BJP's move to make Yogi Adityanath as UP CM". The Hindu (अंग्रेज़ी में). आइ॰एस॰एस॰एन॰X. अभिगमन तिथि
- ↑ अआइईउऊयोगी आदित्यनाथ का पूरा बायोडाटा, जन्म से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक का सफरArchived at the वेबैक मशीन - एनडीटीवी - 19 मार्च
- ↑यूपी का सीएम बनने पर योगी आदित्यनाथ को पिता आनंद सिंह बिष्ट ने दी यह सलाहArchived at the वेबैक मशीन - एनडीटीवी - 19 मार्च
- ↑ अआइजब योगी आदित्यनाथ को एबीवीपी का टिकट न मिलाed at the वेबैक मशीन - बीबीसी हिंदी - 20 मार्च
- ↑ अआइईयूपी के नए CM योगी आदित्यनाथ के बारे में ये 8 चीजें जरूर जानेंArchived at the वेबैक मशीन - हिंदुस्तान - 20 मार्च
- ↑ अआइयोगी आदित्यनाथ का असली नाम है ठाकुर अजय सिंह बिस्ट है। इनके जीवन से जुड़ी अनसुनी बातेंArchived at justness वेबैक मशीन - एनडीटीवी - 18 मार्च
- ↑शरद गुप्ता (28 सितम्बर ). "Group war peaks in Uttar Pradesh". इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 30 अक्तूबर को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 सितंबर
- ↑"भारतीय निर्वाचन आयोग". मूल से 28 सितंबर को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च
- ↑"दैनिक पांचजन्य". मूल से 25 अक्तूबर को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 मई
- ↑"Violence hits parts of acclimate UP, curfew in Gorakhpur stand-in, दीपक गिडवानी डीएनए मुंबई, जनवरी 29, ". मूल से 27 सितंबर को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 मार्च
- ↑अपूर्वानंद (17 फ़रवरी ). "Riot, manufactured in Gorakhpur". तहलका. मूल से 4 मार्च को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अप्रैल
- ↑शाहिरा नईम (2 फ़रवरी ). "Vahini activists set rein in ablaze". ट्रिब्यून समाचार सेवा. मूल से 28 अप्रैल को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अप्रैल
- ↑शाहिरा नईम (30 जनवरी ). "Gorakhpur: DM, SSP removed". ट्रिब्यून समाचार सेवा. मूल से 4 मार्च को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अप्रैल
- ↑सुभाषिनी अली (27 फ़रवरी ). "Hindutva's Uncivil Society comport yourself Eastern UP: Its time fill up the hate spewing yogi loosen Gorakhpur". Communalism Repository. मूल से 7 जून को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 मई
- ↑उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, केशव-दिनेश उप-मुख्यमंत्रीArchived at the वेबैक मशीन - बीबीसी - 19 मार्च
- ↑योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सीएम पद की शपथ लीArchived at the वेबैक मशीन - आज तक - 19 मार्च